Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार सड़क निर्माण में इस्पात, सीमेंट कंपनियों के रवैये से गडकरी नाराज
'

सड़क निर्माण में इस्पात, सीमेंट कंपनियों के रवैये से गडकरी नाराज

PTI

- January,04 2022 9:53 PM IST

चार जनवरी (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उनका एक ‘मिशन’ सड़क निर्माण में इस्पात और सीमेंट के इस्तेमाल को कम करना है

गडकरी ने मंगलवार को एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा कि वह इस्पात और सीमेंट कंपनियों के रवैये से खुश नहीं हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सड़क निर्माण में कॉर्बन स्टील और स्टील फाइबर जैसी नई सामग्रियों के इस्तेमाल को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘स्टील फाइबर का इस्तेमाल एक नवोन्मेषी निर्णय है। मैं इस्पात और सीमेंट कंपनियों के रवैये से बहुत खुश नहीं हूं। मेरा एक मिशन सड़क निर्माण में इस्पात और सीमेंट के इस्तेमाल को कम करना है’’

मंत्री ने कहा कि भारत में पुलों की कोई मियाद (एक्सपायरी) नहीं होती। इस वजह से काफी दुर्घटनाएं और मौतें होती हैं।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जबकि देश को पुलों की मियाद तय करने पर फैसला करना चाहिए।

गडकरी ने कहा, ‘‘मैं हमेशा लोगों से कहता हूं कि वित्तीय ऑडिट जरूरी है। लेकिन गुणवत्ता ऑडिट और निर्माण की गुणवत्ता का ऑडिट भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।’’

भाषा अजय अजय रमण

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement