Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार शराब की दुकानें जल्द बंद करने के आदेश के खिलाफ गुरुग्राम में प्रदर्शन
'

शराब की दुकानें जल्द बंद करने के आदेश के खिलाफ गुरुग्राम में प्रदर्शन

PTI

- January,04 2022 9:43 PM IST

चार जनवरी (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में शराब बिक्री दुकानों के मालिकों और कर्मचारियों ने मंगलवार को कोविड-19 प्रतिबंधों का विरोध करते हुए कहा कि कारोबार पर पड़ रहे असर को देखते हुए उन्हें रात 11 बजे तक दुकान खोलने की इजाजत दी जाए।

आबकारी एवं कराधान विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के पांच जिलों अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और सोनीपत में शाम पांच बजे तक ही शराब की दुकानें खोलने का आदेश दिया गया है।

इस आदेश के खिलाफ आबकारी विभाग के कार्यालय में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन में दावा किया कि उनकी 80 प्रतिशत बिक्री शाम पांच बजे के बाद ही होती है लिहाजा इस पाबंदी से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को अनसुना करती है तो भारी नुकसान के कारण वे अपनी दुकान बंद करने के लिए मजबूर होंगे।

शराब की एक दुकान के मालिक रोहित यादव ने कहा, “पूर्ण तालाबंदी के दौरान हमारी दुकानें बंद थीं लेकिन सरकार ने हमें छूट दी। अब हमने आबकारी शुल्क भरा है लेकिन अपने कर्मचारियों को देने लायक कमाई नहीं हो पा रही है। हम सभी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारी दुकानें 11 बजे रात तक खुली रहनी चाहिए।”

एक अन्य दुकान के मालिक विक्रम यादव ने दावा किया कि सरकार के इस कदम से शराब की अवैध बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement