Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार मालाबार गोल्ड इस तिमाही में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से 33 शोरूम खोलेगी
'

मालाबार गोल्ड इस तिमाही में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से 33 शोरूम खोलेगी

PTI

- January,04 2022 9:23 PM IST

चार जनवरी (भाषा) खुदरा आभूषण विक्रेता कंपनी मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने 1

वर्ष 2024-25 तक दुनिया की सबसे बड़ा खुदरा आभूषण विक्रेता बनने का लक्ष्य लेकर चल रही कंपनी ने मंगलवार को कहा कि अगले तीन महीनों में देश के अलावा विदेश में भी कुछ शोरूम खोले जाएंगे।

मालाबार समूह के चेयरमैन एम पी अहमद ने कहा कि अगले 22 दिनों में ही कंपनी की देश के आठ शहरों में 10 शोरूम और चार देशों में 12 शोरूम खोलने की तैयारी है। इन पर करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

इसके अलावा मार्च, 2022 के अंत तक मालाबार समूह की 11 अन्य शोरूम खोलने की भी योजना है। इस पर करीब 400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही उसके शोरूमों की कुल संख्या बढ़कर 315 हो जाएगी।

अहमद ने कहा, ‘‘वर्ष 2024-25 तक हमारे शोरूम की संख्या बढ़कर 750 हो जाएगी और हम दुनिया के सबसे बड़े खुदरा आभूषण विक्रेता हो जाएंगे। यह सिर्फ राजस्व नहीं बल्कि खुदरा मौजूदगी के भी लिहाज से होगा।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी हैदराबाद के पास एक नया विनिर्माण संयंत्र खोलने के अलावा कोलकाता एवं त्रिसूर इकाइयों का विस्तार भी करेगी। उन्होंने कहा कि इन विस्तार योजनाओं से इस साल करीब 5,000 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

हालांकि, उन्होंने निकट भविष्य में कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की किसी योजना से इनकार करते हुए कहा कि अभी कारोबार का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।

भाषा प्रेम अजय

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement