Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार झाबुआ में धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहे नौ लोग गिरफ्तार
'

झाबुआ में धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहे नौ लोग गिरफ्तार

PTI

- November,12 2021 12:43 PM IST

12 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात लोग राजस्थान और गुजरात से हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थांदला पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) एम एस गवली ने कहा, ‘‘ हमें बुधवार को सूचना मिली कि थांदला थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में कुछ बाहरी लोग आदिवासियों को ईसाई धर्म अपनाने का लालच दे रहे हैं। इस पर पुलिस का एक दल और क्षेत्र के कुछ निवासी गांव पहुंचे और पाया कि राजस्थान और गुजरात के सात लोग और उनके कुछ स्थानीय संपर्क वाले लोग नारु डामोर के आवास पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश धर्मांतरण विरोधी कानून की संबंधित धाराओं के तहत कुल दस लोगों की खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से नौ को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीओपी ने कहा कि आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।

बुधवार को इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए विहिप महासचिव मिलिंद परांडे ने आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में ईसाई मिशनरियों पर अवैध धर्मांतरण में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा था, ‘‘झाबुआ में कुछ सरकारी अधिकारी भी ईसाई मिशनरियों की मदद कर रहे हैं। हम अवैध धर्मांतरण में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।’’

भाषा सं दिमो

मनीषा शोभना

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement