Business Standard
Advertisement
जियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौतीभारत में मांग बढ़ी तो सेमीकंडक्टर उपकरण बनाएगी Horiba, घरेलू यूनिट लगाने को तैयार
अन्य समाचार एसआरएम विश्वविद्यालय ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के साथ समझौता किया
'

एसआरएम विश्वविद्यालय ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के साथ समझौता किया

PTI

- July,19 2021 5:03 AM IST

17 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के एसआरएम विश्वविद्यालय ने अपने बिजनेस और प्रबंधन के छात्रों को शानदार प्रभाव वाले ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के साथ एक समझौता किया है।

विश्वविद्यालय ने शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि इस समझौते के तहत बिजनेस एनालिटिक्स, इकनॉमिक्स फॉर मैनेजर्स, फाइनेंशियल अकाउंटिंग, कोर (क्रेडेंशियल्स ऑफ रेडीनेस) जैसे कार्यक्रमों की पेशकश की जाएगी।

इन कार्यक्रमों को बीबीए, एमबीए (सामान्य), एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) और एमबीए (बैंकिंग और वित्तीय सेवा) जैसे नियमित पाठ्यक्रमों के साथ एकीकृत किया गया है।

एसआरएम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ सत्या ने कहा, "विश्वविद्यालय लगातार बदलती अर्थव्यवस्था में प्रासंगिक बने रहने के लिए विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से वैश्विक पहुंच और उनके कौशल को उन्नत करने के अवसर प्रदान करने पर ध्यान दे रहा है।"

भाषा प्रणव अजय

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement