Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार आईटी मंत्रालय ने आईमैसेज को लेकर ऐप्पल को भेजा अनुपालन पत्र वापस लिया
'

आईटी मंत्रालय ने आईमैसेज को लेकर ऐप्पल को भेजा अनुपालन पत्र वापस लिया

PTI

- July,16 2021 4:13 AM IST

15 जुलाई (भाषा) ऐसा माना जा रहा है कि सूचना प्रसारण (आईटी) मंत्रालय ने आईफोन निर्माता ऐप्पल को भेजे गये पत्र को वापस ले लिया है जिसमें आईमैसेज मंच से नये आईटी नियमों का अनुपालन करने की मांग की गयी थी।

अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी ने मंत्रालय को समझाया है कि आईमैसेज उसके मोबाइल में एक सुविधा है जैसे हर फोन में मैसेज भेजने के लिए एक सुविधा होती है। यह कोई ऐप नहीं है जिसे कोई भी उपयोगकर्ता डाउनलोड कर सकता है।

इसके अलावा आईमैसेज के 50 लाख से कम उपयोगकर्ता भी हैं जो एक और कारण है कि यह सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 के दायरे से बाहर आता है।

सूत्र ने कहा, "ऐप्पल का आईमैसेज कोई ऐप नहीं है जिसे कोई भी डाउनलोड कर सकता है। यह आईफोन में एसएमएस जैसी सुविधा है और इसलिए मंत्रालय ने अनुपालन की मांग के लिए ऐप्पल को भेजा गया पत्र वापस ले लिया है।"

भाषा प्रणव रमण

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement