Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार राजस्थान : विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
'

राजस्थान : विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

PTI

- August,01 2020 4:43 AM IST

31 जुलाई (भाषा) राजस्थान सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आगामी नौ अगस्त को सम्पूर्ण राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय किया है।

सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों की काफी लम्बे समय से चली आ रही मांग पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय किया है।

उल्लेखनीय है कि नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी लोग धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

अब तक राज्य सरकार की ओर से आदिवासी दिवस के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित है। अनेक विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस दिन पूरे राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी।

भाषा पृथ्वी कुंज अर्पणा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement