Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार दलित के घर में विशेष समुदाय के लोगो ने हंगामा किया,छह गिरफ्तार
'

दलित के घर में विशेष समुदाय के लोगो ने हंगामा किया,छह गिरफ्तार

PTI

- July,20 2020 12:03 PM IST

बहराइच (उप्र) 20 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक घर में जानवर घुसने को लेकर बढ़े विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने एक दलित के घर में घुसकर उपद्रव किया जिससे गांव में दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छः आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी जे.एन. शुक्ला ने सोमवार को बताया कि जोगनिया गांव निवासी दलित बुधई ने अपने घर में सुअर पाल रखा है। रविवार को बुधई का जानवर छूट कर पड़ोस के नसरुद्दीन के घर में चला गया था। दोनों पक्षों में थोड़ा कहासुनी के बाद एक बार मामला शांत हो गया।

उन्होंने बताया कि थोड़ी ही देर बाद नसरुद्दीन के लोगों ने बुधई के घर पर हमला बोल दिया और काफी देर तक उपद्रव करते रहे। बुधई का आरोप है कि उपद्रवियों ने उसके घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए घर में मौजूद महिलाओं, बच्चों व अन्य लोगों के साथ मारपीट की।

पुलिस ने बुधई की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छः आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य दो की तलाश जारी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कोई तनाव नहीं है। घटनास्थल पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा सं जफर पवनेश रंजन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement