Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा पर काबू पाने के उपायों पर अमल हो: अदालत
'

लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा पर काबू पाने के उपायों पर अमल हो: अदालत

PTI

- April,21 2020 4:34 AM IST

20 अप्रैल (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने केन्द्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा पर अंकुश पाने और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उपायों पर उच्चस्तरीय बैठक करे।

न्यायमूर्ति जे आर मिड्ढा और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने केन्द्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वे इस संबंध में तीन दिन के भीतर निर्णय लें और घरेलू हिंसा पीड़ितों को संरक्षण देने के लिये आवश्यक कदमों पर तत्काल अमल किया जाये।

अदालत ने 18 अप्रैल को एक गैर सरकारी संगठन की याचिका पर यह आदेश दिया। यह आदेश रविवार की रात अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

इस याचिका में कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश में लागू लॉकडाउन के बीच हो रही घरेलू हिंसा और बाल उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये तत्काल कदम उठाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

अदालत ने इस याचिका पर 18 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की थी। इस मामले में अदालत ने केन्द्र, दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय तथा दिल्ली महिला आयोगों को नोटिस भी जारी किये थे। अदालत ने इन सभी से 24 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

यह याचिका ऑल इंडिया काउन्सिल ऑफ ह्यूमन राइट्स, लिबर्टीज एंड सोशल जस्टिस नामक संगठन ने दायर की थी।

इस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार और दिल्ली महिला आयोग ने अदालत से कहा था कि घरेलू हिंसा और बाल उत्पीड़न के पीड़ितों की सुरक्षा के लिये पहले से ही अनेक उपाय हैं।

भाषा अनूप

अनूप दिलीप

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement