Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार नक्सलियों ने की अपने पूर्व साथी की हत्या
'

नक्सलियों ने की अपने पूर्व साथी की हत्या

PTI

- March,04 2020 8:03 PM IST

चार मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने अपने एक पुराने साथी की हत्या कर दी है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के कुकानार थाना क्षेत्र में पालेम गांव के करीब नक्सलियों ने हुंगा कावासी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हुंगा कवासी ने पिछले वर्ष आत्मसमर्पण किया था और वह गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात कवासी पालेम गांव में स्थानीय मेला में शामिल होने गया था। इस दौरान नक्सलियों ने उसे घेर लिया और उसे अपने साथ करीब के जंगल में ले गए। आज सुबह जब उसका शव मिला तब ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू की गई। कवासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं संजीव अर्पणा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement