Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार राहुल चुनाव प्रचार की जगह मुंबई में क्रिकेट का आनंद ले रहे - भाजपा
'

राहुल चुनाव प्रचार की जगह मुंबई में क्रिकेट का आनंद ले रहे - भाजपा

PTI

- November,15 2013 8:53 PM IST

पार्टी में मध्य प्रदेश मामलों के प्रभारी महासचिव अनंत कुमार ने आज यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, विधानसभा चुनाव के दौरान जब कांग्रेस का प्रचार अभियान चरम पर होना था, उसने अपनी सारी उर्जा भाजपा के खिलाफ बौखलाहट व्यक्त करने में लगा दी हेै।

उन्होने कहा कि चुनाव प्रचार में अपनी शक्ति लगाने की जगह राहुल गांधी मुंबई के क्रिकेट स्टेडियम पर खेल का आनंद ले रहे हैं । इससे कांग्रेस एवं उसके स्टार प्रचारक की प्राथमिकता एवं प्रतिबद्धता बेनकाब हो गई है तथा कांग्रेस रणछोड़ पार्टी बन गई है।

कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा आज प्रदेश के चुनावी दौरे में राज्य सरकार की आलोचना करने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस प्रदेश को केन्द्र सरकार, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा सर्वागीण विकास के लिए अठारह बार सम्मानित किया गया और पुरस्कार दिए गए। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के बारे में दुष्प्रचार करना यहां की साढ़े सात करोड़ जनता का अपमान एवं निंदनीय कृत्य है।

यह पूछने पर कि सोनिया ने प्रदेश के 13 मंत्रियों को भ्रष्टाचार के मामलों में दागी बताया है और उन पर लोकायुक्त में प्रकरण लंबित हैं, इस पर उन्होने कहा कि लोकायुक्त में शिकायत दर्ज होने से कोई दागी नहीं होता है।

.भाषा. अग्नि कवीन्द्र

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement