Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना कर रहे मोहम्मद वहीद ने राष्ट्रपति पद छोड़ा
'

अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना कर रहे मोहम्मद वहीद ने राष्ट्रपति पद छोड़ा

PTI

- November,15 2013 8:23 PM IST

वहीद फरवरी 2012 में मालदीव के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के पद से हटने के बाद राष्ट्रपति बने थे। बीते 10 नवंबर को कार्यकाल पूरा होने के बाद से उन पर भारत तथा पश्चिमी देश पद छोड़ने का दबाव बना रहे थे।

वहीद ने मीडिया से कहा कि वह सिंगापुर के निजी दौरे पर जा रहे हैं। समाचार पोर्टल हवीरू के अनुसार वहीद ने कहा कि वह स्वदेश लौटेंगे, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कब लौटेंगे।

बीते बुधवार को राष्ट्रमंडल मंत्रीस्तरीय कार्रवाई समूह :सीएमएजी: ने मालदीव को समूह से बाहर कर दिया था।

सीएमएजी ने इस बात पर गहरी निराशा जताई थी कि वहीद का कार्यकाल पूरा होने से पहले मालदीव में नए राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो सका।

वहीद ने शुरू में संकेत दिया था कि नया राष्ट्रपति चुने जाने तक वह पद पर बने रहेंगे।

यहां राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल होने वाला है। नशीद और अब्दुल्ला यामीन में से किसी एक को लोग मालदीव का अगला राष्ट्रपति चुनेंगे। पहले चरण का मतदान बीते नौ नवंबर को हुआ था और दूसरा चरण 10 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इसे 16 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement