Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार पाक मेें ग्रेनेड हमलों में चार घायल
'

पाक मेें ग्रेनेड हमलों में चार घायल

PTI

- November,15 2013 6:03 PM IST

कराची, 15 नवंबर :भाषा: कराची के नागिन चौरंगी इलाके के पास एक इमामबारगाह रिपीट इमामबारगाह में हुए ग्रेनेड हमलों में तीन पुलिसकर्मियों समेत कम से कम चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग मुहर्रम के सिलसिले में यहां जुटे थे और कुछ अग्यात लोगों ने इमामबारगाह के प्रवेश द्वार पर स्थित बुर्ज से उनपर हथगोले फेंकें।

एसएसपी :मध्य: आमिर फारूकी ने कहा, हथगोले बुर्ज से फेंके गए। किस्मत से हथगोले इमामबारगाह से कुछ गज दूर गिरे और उनमें विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया, वहां तैनात कुछ पुलिसकर्मी विस्फोट में घायल हो गए।

फारूकी ने कहा कि ऐसा लगता है कि हमले मुहर्रम के जुलूसों से पहले दहशत और अशांति का माहौल बनाने के लिए किए गए।

शिया मुस्लिमों की मुर्हरम के 10वें दिन आशुरा के मौके पर जलूस निकालने और मजलिस आयोजित करने की तैयारियों के बीच बुधवार की शाम के बाद से इमामबारगाहों पर हुआ यह चौथा हमला है।

बुघवार को उत्तर नाजिमाबाद और न्यू कराची में दो इमामबारगाहों पर बम विस्फोट और ग्रेनेड हमले हुए जिनमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

विस्फोटों के बाद कथित अपर्याप्त सुरक्षा के विरोध में, नाराज शिया युवकों ने सड़कों पर प्रदर्शन किए।

किसी बड़े आतंकी हमले को रोकने के लिए पूरे शहर में मुहर्रम के 9वें और 10वें दिन कड़ी सुरक्षा की गयी है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement