Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार चोगम में मौजूदगी से तमिलों पर भारत का रूख कमजोर नहीं हुआ है: खुर्शीद
'

चोगम में मौजूदगी से तमिलों पर भारत का रूख कमजोर नहीं हुआ है: खुर्शीद

PTI

- November,13 2013 6:23 PM IST

कोलंबो, 13 नवंबर :भाषा: श्रीलंका में हो रहे राष्ट्रमंडल देशों के शिखर सम्मेलन :चोगम: का बहिष्कार करने की तमिलनाडु के राजनीतिक दलों की मांग को नजरअंदाज करते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद आज कोलंबो पहुंचे और उन्होंने कहा कि इसमें भारत की मौजूदगी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर भारत का रूख कमजोर नहीं हुआ है।

इस सप्ताह होने जा रहे चोगम सम्मेलन में शामिल होने आए खुर्शीद ने कहा कि राष्ट्रीय हित की खातिर हमें बातचीत जारी रखनी है। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई तमिलों के कल्याण को लेकर भारत प्रतिबद्ध है।

खुर्शीद का पांच दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ विदेश सचिव सुजाता सिंह और अन्य भारतीय अधिकारी यहां आए हैं।

विदेश मंत्री ने अपने साथ विशेष विमान में साथ आए पत्रकारों से कहा कि श्रीलंका के साथ भारत के किसी तरह के संपर्क नहीं रखने की शर्त रखना अस्वीकार्य है।

विदेश मंत्री ने कहा कि वह यहां द्विपक्षीय बातचीत में भाग लेने नहीं बल्कि बहुपक्षीय सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से अलग, उनके पास तमिलों को सत्ता के और अधिक विकेन्द्रीकरण किए जाने तथा श्रीलंका से लगने वाले समुद्री जल क्षेत्र में भारतीय मछुआरों पर हमले जैसे मुद्दों को श्रीलंका सरकार के समक्ष उठाने और भारत की चिंता जाहिर करने का मौका होगा।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे तीन दिवसीय चोगम सम्मेलन में भाग लेने की योजना बना रहे थे। लेकिन तमिलनाडु में चल रही प्रतिस्पर्धी राजनीति और अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में कांग्रेस के अलग थलग पड़ जाने की आशंका के चलते सिंह को बीते सप्ताह अपनी योजना रद्द करनी पड़ी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement