Business Standard
Advertisement
HDFC बैंक संकट: चेयरमैन राजीव कुमार के साथ मतभेद से लेकर CEO जगदीशन के पद छोड़ने की पूरी कहानीरिटायरमेंट फंड के लिए NPS में करते हैं निवेश? जानें पिछले 10 सालों में किस पेंशन फंड ने दिया कितना रिटर्न₹100 से सस्ते नवरत्न PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने जताया भरोसा, कहा – खरीद लोFY26 में विदेशी शेयरों में म्युचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 37.5% बढ़ी, अमेरिका सबसे बड़ा बाजारदाम वही, सामान कम! FMCG कंपनियों ने पैकेट का वजन 8-11% तक घटाया, निवेशकों के लिए किन शेयरों में मौका?सीमा पर घुसपैठ की तुरंत होगी पहचान! RRP डिफेंस और ESC BAZ ने मिलाया हाथ, लाएगी डायमंड AI सर्विलांस तकनीकसोना खरीदने पर PM मोदी की बड़ी अपील, कहा- जरूरत न हो तो गोल्ड खरीदने से बचेंNPS में पैसा लगाते हैं? 30 दिन में बदल सकते हैं स्कीमों के नाम, जानें नए नियमशेयर बाजार की तेजी से बढ़ा ‘लखपति क्लब’, ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियां हुईं 119GST से अगस्त में बंपर कमाई! कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ के करीब; फिर क्यों धीमी रही नेट ग्रोथ?
अन्य समाचार जादू-टोने के संदेह में ग्रामीण की हत्या, एक गिरफ्तार
'

जादू-टोने के संदेह में ग्रामीण की हत्या, एक गिरफ्तार

PTI

- November,13 2013 2:43 PM IST

घोलवाड पुलिस चौकी के पुलिस सहनिरीक्षक ए.के. भगवान ने कहा कि पुलिस ने 1 नवंबर को वाकी के डोंगरीपाडा गांव निवासी यशवंत शान्या वाडू का शव बरामद किया था। मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान थे।

उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और उस समय दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया था।

हालांकि बाद में मृतक के बेटे ने पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई कि उसके माता-पिता को नीलेश मोहन :25: नामक ग्रामीण ने बहुत पीटा था। उसे संदेह था कि वे लोग जादू-टोना करते हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने 1 नवंबर को इस दंपति को एक बेहद कड़ी और स्थूल वस्तु से पीटा, जिसके बाद उसके पिता की मौत हो गई।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को खोजने का अभियान शुरू कर दिया और कल रात उसे एक गुप्त स्थान से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement