पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शम्भू नगर के रहने वाले और शिकोहाबाद रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कुमार यादव :65: ने अपने घर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों यादव के कूल्हे की हड्डी टूट गयी थी, और हाल में उन्हें खून देने वाले उनके दामाद की मौत से भी वह खासे दुखी थे। सम्भवत: इन्हीं कारणों से उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाया।