पुलिस आयुक्त भूपेन्द्र दक के अनुसार, भयमुक्त मतदान के लिए अब तक लाइसेंसशुदा 3043 हथियार जमा कराए जा चुके हैं और 201 अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई है। पुलिस ने 965 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जो चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।
दक ने बताया कि भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 एवं 116 के तहत 121 लोगों को पाबंद किया गया है। इसके अलावा 59 गैर जमानती वारंटों की तामील की गई है तथा कल लाइसेंससुदा 96 हथियारों को जमा कराया गया है।