Advertisement
नोएडा एयरपोर्ट पर टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क लगाने का आदेश!Stocks to buy: ऐंजल वन के एक्सपर्ट की सलाह, इन 3 स्टॉक्स में दिख रहा मौका; ₹330 से ₹750 तक के टारगेटकम मियाद, सीमित जोखिम: क्या मनी मार्केट फंड आपके लिए सही विकल्प हैं?वसूली एजेंट करेंगे परेशान तो बैंकों का भी होगा नुकसानOffice leasing: डेटा सेंटर और GCC की नई दौड़, तैयार होने से पहले ही ऑफिस स्पेस फुलपालफिंगर और टीवीएस की बड़ी साझेदारी! पुणे में बनने जा रहा हाईटेक क्रेन प्लांटUSFDA की सख्ती के बाद भी भारतीय दवा कंपनियां कैसे हुईं और मजबूत?Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आज बाजार में आएगी बड़ी तेजी?स्कोडा इंडिया की नई रणनीति, काइलैक से सीएनजी और ईवी में बदलावऑटो उद्योग में भूचाल! कैफे-3 नियमों पर सायम का विरोध
अन्य समाचार यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए सिनेमाघरों में दिखायी जाएगी फिल्म
'

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए सिनेमाघरों में दिखायी जाएगी फिल्म

PTI

- November,08 2013 8:53 PM IST

गाजियाबाद की यातायात पुलिस अधीक्षक :एसपी: किरन यादव ने बताया की यातायात माह चल रहा है और यातायात विभाग द्वारा वाहन चालकों को यातायात के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है । साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं ।

यादव ने बताया कि यातायात के बारे में जिले के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके इसके लिए एक बैठक सभी मल्टीप्लेक्स मालिकों के साथ की गयी है जिसमें उनसे यह सहयोग मांगा गया है कि वह अपने सिनेमाघरों में फिल्म के प्रसारण से पहले, फिल्म के बीच में तथा फिल्म के अंत से पहले यातायात के नियमों के बारे में तैयार की गयी फिल्म दिखाएं ।

यातायात एसपी ने कहा कि ऐसा करने से वाहन चालकों को काफी हद तक जागरूक किया जा सकता है । इस फिल्म में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को क्या नुकसान उठाना पड़ता है इस बारे में भी दिखाया गया है ।

भाषा सं प्रिय

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement