Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार कर्नाटक में शेटटर की ताजपोशी तय
'

कर्नाटक में शेटटर की ताजपोशी तय

PTI

- July,12 2012 4:45 AM IST

भाजपा आलाकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को हटा कर उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के करीबी जगदीश शेट्टर को आसीन करने का आज फैसला किया। गौड़ा के आज रात तक इस्तीफा देने की संभावना है।

भाजपा कोर समूह की बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गौड़ा आज शाम यहां आकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। उन्हांेंने हालांकि बैठक के फैसले के बारे मैंं कुछ बताने से इंकार कर दिया।

पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के निवास पर हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि कल शाम रविवार को पार्टी के शीर्ष नीति निर्धारक इकाई भाजपा संसदीय बोर्ड अब गौडा की जगह शेटटर को मुख्यमंत्री बनाने के बारे में अंतिम फैसला करेगी ।

शेटटर को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री घोषित करने के बाद वरिष्ठ पार्टी नेताओं अरूण जेटली और राजनाथ सिंह के पर्यवेक्षक के रूप में बेंगलूरू जाने की संभावना है ।

बताया जाता है कि शेटटर 16 जुलाई से पहले ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगे ।

येदियुरप्पा के समर्थन में भाजपा के आधे से भी अधिक विधायकों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया

था । ये लोग चाहते थे कि येदियुरप्पा फिर से सत्तासीन हों लेकिन जब पार्टी नेतृत्व ने इससे इंकार किया तो येदियुरप्पा ने लिंगायत समुदाय के एक अन्य नेता शेटटर को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की जिसे आलाकमान ने मान लिया ।

कर्नाटक में भाजपा के पिछले चार साल के शासन में शेटटर तीसरे मुख्यमंत्री होंगे ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement