Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार रोहिंग्याओं की मदद करने वाले लोगों की पहचान की जाए: मणिपुर के मुख्यमंत्री
'

रोहिंग्याओं की मदद करने वाले लोगों की पहचान की जाए: मणिपुर के मुख्यमंत्री

PTI

- August,16 2019 4:35 AM IST

मुख्यमंत्री इम्फाल के तुलीहाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार को रोहिंग्या समुदाय के छह लोगों की गिरफ्तारी की घटना की जिक्र कर रहे थे। यह लोग फर्जी दस्तावेजों के जरिए नयी दिल्ली से यहां पहुंचे थे।

सिंह ने मंगलवार को ‘देशभक्ति दिवस’ पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा,‘‘यह संकेत है कि उनमें से बहुत से लोग राज्य में पनाह ले रहे हैं और हमें उन लोगों की पहचान करनी होगी जो विभिन्न जगहों से रोहिंग्याओं के अवैध प्रवेश में मदद कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने लोगों से रोहिंग्याओं का पता लगाने और उन्हें मणिपुर लाने वाले एजेंटों की पहचान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर उन्होंने पहल नहीं की तो पहले से ही कम मणिपुर की आबादी आने वाले समय में गायब हो जाएगी।

गौरतलब है कि डीआईजी टी नगासंगवा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था कि पुलिस जांच से पता चला है कि छह रोहिंग्याओं को दिल्ली में एक मदरसे में प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें दिल्ली तथा मणिपुर के कुछ एजेंटों की मदद से यहां लाया गया था।

उन्होंने बताया कि रोहिंग्याओं ने स्वीकार किया कि वे म्यामां के यांगून और मंडालय के रहने वाले हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement