Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार सभी के लिये आवास का लक्ष्य हासिल करने के उपायों पर दो दिवसीय सम्मेलन
'

सभी के लिये आवास का लक्ष्य हासिल करने के उपायों पर दो दिवसीय सम्मेलन

PTI

- July,14 2019 6:33 PM IST

एशिया पैसेफिक हाउसिंग फोरम द्वारा 18-19 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सम्मेलन के सातवें संस्करण में कारोबारी, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, रीयल एस्टेट विकास से जुड़ी कंपनियों, आवास वित्त कंपनियों के प्रमुख और अन्य शामिल होंगे।

यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब सरकार ने 2022 तक सभी को मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

एशिया पैसेफिक हाउसिंग फोरम की एक विज्ञप्ति के अनुसार सम्मेलन का विषय 'हाउसिंग इकोसिस्‍टम’ के लिए सहयोग को मजबूत करना है।

इस दो दिवसीय आयोजन में सस्ते आवास, सफाई, आवास एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उभर रही प्रौद्योगिकी, आपदा से निपटने व सामाजिक बदलाव में युवाओं की भूमिका तथा कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन सैम्यूल ने कहा, ‘‘एशिया पैसिफिक हाउंसिंग फोरम के 7वें संस्करण में जरूरतमंद समुदायों को सस्ते आवास मुहैया कराने की दिशा में कंपनी क्षेत्र की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। भारत सरकार 2022 तक दो करोड़ सस्ते आवास मुहैया कराने की दिशा में प्रयासरत है। ऐसे में कॉर्पोरेट सेक्‍टर को अपने सीएसआर कार्यों में आवास निर्माण को प्राथमिकता देनी चाहिए। ऐसा होने से सरकार के लक्ष्य को साकार करने में मदद मिलेगी।’’

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement