दक्षिण पश्चिमी मेक्सिको में एक बस हादसे में नौ बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए ।
सरकारी विग्यप्ति के अनुसार हादसा कल दोपहर बाद हुआ । बुएनाविसा डे क्यूलर शहर जा रही इस बस के ब्रेक फेल हो गए और यह सड़क से फिसल गई ।
बस में सवार लोग एक राजनीतिक जलसे में शामिल होने जा रहे थे । वामपंथी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक पार्टी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है ।
एपी