Business Standard
Advertisement
Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलरमध्य पूर्व संघर्ष का दुबई के रियल्टी पर खास असर नहीं, भारतीय प्रॉपर्टी खरीदने में सबसे आगेExplainer: लकी ड्रॉ-गिफ्ट्स पर टैक्स के क्या हैं नियम? नोटिस से बचने के लिए ITR फाइल करने से पहले जान लेंAadhaar Pin Change: क्या किसी और को पता चल गया है आपके आधार ऐप का पिन? आज ही ऐसे बदलेंCarTrade पर बुलिश हुआ ग्लोबल ब्रोकरेज, कहा- कंपनी की असली ताकत अभी नहीं समझ रहा बाजारयूजरनेम फीचर पर WhatsApp और Telegram ने सरकार को भेजा जवाब, जांच के बाद रुख साफ करेगी सरकाररूस-यूक्रेन युद्ध: जापान कैसे बना रूस के जासूसों का नया अड्डा? न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बड़ा दावाMP में स्पेन की कंपनी लगाएगी सेमीकंडक्टर प्लांट, ₹19000 करोड़ होगा निवेश; 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगारमंगलवार से खुल रहा ₹9,813 करोड़ का SBI Funds IPO, जानिए क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज
अन्य समाचार श्रीलंका की खराब शुरूआत
'

श्रीलंका की खराब शुरूआत

PTI

- July,07 2013 9:13 PM IST

श्रीलंका ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के व्यवधान तक 19 ओवर में तीन विकेट पर 60 रन बनाये हैं। श्रीलंका का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 29 रन था जिसके बाद पूर्व कप्तान कुमार संगकारा : नाबाद 11 : और लाहिरू तिरिमाने : नाबाद 13 : ने विकेट गिरने का क्रम रोका।

भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले दोनों सलामी बल्लेबाज उपुल थरांगा और माहेला जयवर्धने लगातार गेंदों पर आउट हुए जिससे श्रीलंका बैकफुट चला गया। इन दोनों ने सात . सात रन बनाये। जयवर्धने और थरांगा दोनों ने रोच पर चौके जड़कर विश्वसनीय शुरूआत की थी। थरांगा को पांच रन के निजी योग पर जीवनदान भी मिला था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये।

वेस्टइंडीज को पहली सफलता जैसन होल्डर ने दिलायी। उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर थरांगा को कवर में डेरेन ब्रावो के हाथों कैच कराया। रोच के अगले ओवर की पहली गेंद बाउंसर थी जिस पर जयवर्धने ने पुल करने की कोशिश की लेकिन वह उनके बल्ले का उपरी किनारा लेकर हेलमेट से टकराकर प्वाइंट में कैच हो गयी।

रोच ने अगले ओवर में दिनेश चंदीमल : 2 : के बल्ले और पैड के बीच से गेंद निकालकर गिल्लियां गिरायी। इसके बाद संगकारा और तिरिमाने ने विकेट नहीं गिरने दिया लेकिन उन्हें रन बनाने के लिये संघर्ष करना पड़ा। श्रीलंका की तरफ से आखिरी चौका तीसरे ओवर में लगा था। इसके बाद गेंद ने सीमा रेखा के दर्शन नहीं किये।

वेस्टइंडीज दो जीत दर्ज करके अभी अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। भारत और श्रीलंका दोनों ने एक एक जीत दर्ज की है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement