Advertisement
दूर हों आर्थिक वृद्धि की बाधाएं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा खुला पत्रतमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, 91.78% तक पहुंचा वोटिंग प्रतिशतInfosys Q4 नतीजे मजबूत, मुनाफा 21% बढ़ा; FY27 ग्रोथ अनुमान में नरमीRBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सप्लाई में बाधा से मांग को लगेगा झटकाNSE ने SME लिस्टिंग नियमों में किया बदलाव, फ्री कैश फ्लो गणना में नई राहतस्मार्ट ऑर्डर राउटिंग हिस्सेदारी बढ़कर 3.3% हुई, लेकिन कैश ट्रेडिंग में अभी भी सीमित उपयोगReliance Q4 result preview: O2C और रिटेल दबाव में, जियो से मिल सकती है राहतHSBC ने भारतीय शेयरों की रेटिंग घटाई, महंगाई और तेल कीमतों से बढ़ा दबावकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया गिरकर तीन हफ्ते के निचले स्तर परकच्चा तेल 100 डॉलर के पार, शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 853 अंक गिरा
अन्य समाचार केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम को बंद करने की सहमति दे : शिवराज
'

केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम को बंद करने की सहमति दे : शिवराज

PTI

- June,28 2013 2:03 PM IST

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि यह मुद्दा काफी समय से लंबित है। लगातार नुकसान होने के कारण आठ वर्ष पहले मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम को बंद करने का फैसला किया गया था।

उन्होने कहा कि निगम में केन्द्र सरकार की 29 प्रतिशत भागीदारी है, लिहाजा इसे बंद करने के लिए केन्द्र सरकार से सहमति मांगी गई थी। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 23 मार्च 2005 को सहमति दे दी और केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने निगम के कर्मचारियों द्वारा वीआरएस लिये जाने से होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की वित्तीय सहायता तथा अपने स्वयं के बजट से राज्य सरकार ने निगम के 11 हजार कर्मचारी में से 10 हजार 502 को वीआरएस लेने के लिए तैयार किया। लगभग 200 कर्मचारियों को उनके कमजोर काम के कारण सेवा से पृथक किया गया। इस तरह निगम को अंतिम रुप से बंद करने की कार्यवाही की गई।

जारी .भाषा. सिन्हा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement