Advertisement
मर्सिडीज-बेंज इंडिया की बिक्री में बढ़त, लग्जरी और इलेक्ट्रिक मॉडल्स की मजबूत मांगजेनेरिक सेमाग्लूटाइड के आने से GLP-1 बाजार में हलचल, मौनजारो की बिक्री में गिरावटTCS Q4FY26 Results: नतीजे उम्मीद से बेहतर, 12 अरब डॉलर के सौदे और मजबूत AI ग्रोथ से मुनाफा 12.2% बढ़ाटाटा संस के लिस्टिंग पर जल्द फैसला संभव, एनबीएफसी वर्गीकरण पर RBI ढांचे का इंतजारStock Market: युद्ध विराम पर चिंता से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 931 अंक टूटापश्चिम एशिया संघर्ष से दबाव में निफ्टी कंपनियों की कमाई, Q4 में धीमी मुनाफा वृद्धि का अनुमानSME IPO को राहत, सैद्धांतिक मंजूरी की वैधता सितंबर 2026 तक बढ़ीकमजोर मांग और ईरान युद्ध का इन्फो एज की चौथी तिमाही पर असरसोने में आई तेजी और मजबूत मांग से आभूषण कंपनियों की चमक बढ़ी, Q4FY26 में रेवेन्यू उम्मीद से बेहतरEditorial: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद भी तनाव बरकरार
अन्य समाचार आंध्र प्रदेश: पुलिस ने हत्या आरोपियों की सरेआम पिटाई की
'

आंध्र प्रदेश: पुलिस ने हत्या आरोपियों की सरेआम पिटाई की

PTI

- December,01 2013 9:43 PM IST

यह घटना कथित रूप से कल की है और आज कई स्थानीय समाचार चैलानों पर इसकी तस्वीरें दिखाई गयी।

पुलिस ने मलैया :65: नामक व्यक्ति की हत्या के आरोप में शहर के पुराने बस अड्डे से 27 नवंबर को उसके दामाद शेखर और उसके साथी सोमू, पेडन्ना उर्फ पेड्डी एवं हुसैन को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद पुलिस कल इन चारों आरोपियों को घटना स्थल पर ले गई थी।

समाचार चैनल पर प्रसारित वीडियो में ये चारों आरोपी हाथ मोड़कर घुटने के बल बैठेे हुए दिखाई दे रहे हैं और पुलिस उपाधीक्षक सुपराजा, निरीक्षक श्रीनीवासुलू और उप निरीक्षक इस्माइल सहित कई पुलिसकर्मी इन्हें डंडों से पीट रहे हैं।

इस वीडियो में पुलिसकर्मियों को शेखर की पत्नी और मलैया की बहन से इन आरोपियों को थप्पड़ मारने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है।

इस दौरान कई प्रत्यक्षदर्शी इन चारों का मजाक उड़ाते और पुलिस की प्रशंसा कर रहे थे।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement