Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार महाराष्ट्र का विशाल स्कोर
'

महाराष्ट्र का विशाल स्कोर

PTI

- November,15 2013 7:53 PM IST

जाधव ने 267 गेंद में 29 चौकों और एक छक्के की मदद से 204 रन बनाए जबकि मोटवानी ने 239 गेंद में नौ चौकों से 107 रन की पारी खेली जिससे महाराष्ट्र ने नौ विकेट पर 616 रन बनाकर पहली पारी घोषित की।

संग्राम दिलीप अतीतकर ने भी महाराष्ट्र की पारी में 98 रन का योगदान दिया।

दिन का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने बिना विकेट खोए 53 रन बना लिए थे। टीएल सुमन 28 जबकि अक्षत रेड्डी 20 रन बनाकर खेल रहे थे।

महाराष्ट्र की टीम आज चार विकेट 337 रन से आगे खेलने उतरी। कल के नाबाद बल्लेबाजों जाधव और मोटवानी ने आज क्रमश: दोहरा शतक और शतक पूरा किया। दोनों ने पांचवंे विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी भी की।

जाधव के आउट होने के बाद मोटवानी ने अतीतकर के साथ भी छठे विकेट के लिए 179 रन जोड़े।

हैदराबाद की ओर से एम रवि किरण ने चार जबकि अमोल शिंदे ने तीन विकेट चटकाए।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement