Business Standard
Advertisement
NPS में पैसा लगाते हैं? 30 दिन में बदल सकते हैं स्कीमों के नाम, जानें नए नियमशेयर बाजार की तेजी से बढ़ा ‘लखपति क्लब’, ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियां हुईं 119GST से अगस्त में बंपर कमाई! कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ के करीब; फिर क्यों धीमी रही नेट ग्रोथ?₹609 का शेयर जा सकता है ₹880 तक! जेफरीज ने दी BUY रेटिंग, बताया तेजी का ट्रिगरमुंबईकरों पर महंगाई की दोहरी मार! CNG-PNG के साथ ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ाहवाई सफर पर बढ़ेगा खर्च! ATF 5.46% महंगा, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ेIPO Alerts: आज से खुला दीपा ज्वेलर्स का इश्यू, GMP करीब 31% चढ़ा; पैसा लगाएं?मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार 5 साल में सबसे धीमी, अगस्त में PMI घटकर 52.8 पर आयासुभाष चंद्रा को NCLT से झटका, ₹6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान वाले आदेश पर लगी रोकबैंक जमकर दे रहे लोन: किस सेक्टर में सबसे तेज बढ़ रहा कर्ज?
अन्य समाचार फेडरर सेमीफाइनल में, अब मुकाबला नडाल से
'

फेडरर सेमीफाइनल में, अब मुकाबला नडाल से

PTI

- November,10 2013 11:03 AM IST

फेडरर ने ग्रुप बी के मैच में चौथी वरीयता प्राप्त डेल पोत्रो को 4-6, 7-6, 7-5 से हराया। इस तरह से वह ग्रुप बी में नोवाक जोकोविच के बाद दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सेमीफाइनल में ग्रुप ए से शीर्ष पर रहे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल से भिड़ना होगा।

दूसरा सेमीफाइनल मौजूदा चैंपियन जोकोविच और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहे स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका के बीच खेला जाएगा। जोकोविच ने रिचर्ड गास्केट को 7-6, 4-6, 6-3 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

छह बार के चैंपियन फेडरर को सेमीफाइनल में नडाल के खिलाफ अंडरडॉग माना जा रहा है। नडाल इस समय बेहतरीन फार्म में हैं। उन्हांेने घुटने की चोट से उबरने के बाद फे्रेंच और अमेरिकी ओपन में जीत दर्ज की और साल के आखिर तक अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

यही नहीं नडाल ने फेडरर के खिलाफ 21 मैच में जीत दर्ज की जबकि केवल दस मुकाबलों में उन्हें हार मिली। इस साल इन दोनों खिलाडि़यों के बीच तीन मैच खेले गये जिनमें नडाल विजयी रहे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement