Business Standard
Advertisement
सीमेंट सेक्टर में फिलहाल चुनिंदा दांव की सलाह, JK Cement बनी नुवामा की टॉप पिक2047 तक 500 एयरपोर्ट! ब्लू डार्ट ने बताया भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर का भविष्य कितना बड़ारुपये की कमजोरी से अटके PLI दावे! ऑटो कंपनियों ने सरकार से लगाई गुहारStock Market Today: बाजार खुलते ही बढ़ सकती है हलचल! एशियाई बाजार टूटे, कच्चा तेल 78 डॉलर के पारकंपनियों को बड़ा झटका! मई में नए ऑर्डर 46% घटे, 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कारोबार20% और टूट सकता है भारतीय बाजार! मार्क फेबर की चेतावनी से निवेशकों में बढ़ी चिंताअब घर-गाड़ी नहीं, अनुभवों पर खर्च करेगी नई पीढ़ी! रिपोर्ट में सामने आया बड़ा बदलावSpaceX के मेगा IPO ने बदला खेल! वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी 6 साल के निचले स्तर परUPI के बाद अब ULI बदल सकता है लोन लेने का तरीका, RBI गवर्नर का बड़ा बयान13 साल बाद फिर गूंजेगी ट्रेडिंग की घंटी? 118 साल पुराने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की वापसी की तैयारी
अन्य समाचार हिमाचल में तदर्थ समिति चलाएगी क्रिकेट प्रशासन : मुख्यमंत्री
'

हिमाचल में तदर्थ समिति चलाएगी क्रिकेट प्रशासन : मुख्यमंत्री

PTI

- October,29 2013 7:23 PM IST

वीरभद्र ने पीटीआई से कहा, राज्य में क्रिकेट के संचालन के लिये तदर्थ समिति गठित की गयी है तथा इसे क्रिकेटरों और क्रिकेट प्रेमियों को शामिल करके विस्तार दिया जाएगा।

यहां एक समारोह में वीरभद्र ने खंडन किया कि वह निरंकुश बन गये हैं। उन्होंने कहा कि एचपीसीए को यह भूमि कंपनी के तौर पर नहीं बल्कि सोसायटी के रूप में काम करने के लिये सामान्य किराये पर दी गयी थी।

उन्होंने कहा, सरकार ने क्रिकेट के विकास के लिये एचपीसीए को एक रूपये प्रति वर्ष पर भूमि दी थी। एचपीसीए तब सोसायटी थी लेकिन बाद में उसने खुद को कंपनी बना दिया जो हमें स्वीकार्य नहीं था और इसलिए हमने लीज समाप्त कर दी। इसमें तानाशाही कहां से आ गयी।

वीरभद्र ने आश्वासन दिया कि राज्य में सभी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे और इस फैसले से उन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, एचपीसीए की संपत्ति अपने कब्जे में लेने के बाद सरकार क्रिकेट मैचों के संबंध में लगातार बीसीसीआई के संपर्क में है और हम आश्वासन देते हैं कि मैच पूर्व कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement