facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

वाहन फाइनैंस कारोबार से निकलेंगी फोक्सवैगन, फोर्ड

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:46 AM IST

फोक्सवैगन एजी और फोर्ड मोटर कंपनी की वाहन वित्तीय इकाइयों ने भारत में कार खरीदारों और डीलरों को नया ऋण बंद करने की योजना बनाई है और वे अब देश में इस कारोबार से बाहर हो जाएंगी।
इस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों का कहना है कि जर्मन कार निर्माता की फाइनैंस कंपनी फोक्सवैगन फाइनैंस प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में पिछले साल कार खरीदारों को ऋण मुहैया कराना बंद कर दिया और मई में उसने सभी वीडब्ल्यू ब्रांडों के डीलरों (फोक्सवैगन, स्कोडा और ऑडी समेत) को अन्य वित्तीय विकल्प तलाशने को कहा गया। सूत्रों का कहना है कि चूंकि कुछ ग्राहक भुगतान की अदायगी करने में विफल रहे थे, जिससे फाइनैंस इकाई को नुकसान का सामना करना पड़ा, और इसे ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक व्यवसाय बंद करने का निर्णय लिया गया है। उनका कहना है कि फोक्सवैगन समूह के 50 प्रतिशत से ज्यादा डीलर इस फाइनैंस इकाई से ऋण सुविधा का इस्तेमाल करते हैं।
फोक्सवैगन फाइनैंस प्राइवेट लिमिटेड ने एक बयान में कहा है कि उसने अपने खुदरा ग्राहकों को सेवा मुहैया कराने के लिए भारतीय ऋण ब्रोकरेज पोर्टल केयूडब्ल्यूवाई टेक्नोलॉजीज में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी। कंपनी ने कहा है कि वह डीलरों के साथ बातचीत कर रही है और वर्ष के अंत तक अपने व्यवसाय की समीक्षा करेगी। वाहन वित्त इकाइयों को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के तौर पर वर्गीकृत किया गया है और वे ऋण मुहैया कराने के लिए बैंकों के साथ प्रतिस्पर्धा करती हैं। वित्त व्यवसाय से बाहर निकलने की फोक्सवैगन की योजना ने डीलरों को चकित कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत में बिक्री बढ़ाने के लिए स्कोडा का नया स्पोर्ट-यूटीलिटी वाहन (एसयूवी) को पेश किया जाना है। एक अधिकारी ने कहा कि स्कोडा के डीलरों से महीने के अंत तक नए वित्त विकल्प तलाशने को कहा गया है, जिसे नए मॉडल की पेशकश से पहले बेहद कम समय माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि वाहन निर्माता की वित्तीय इकाई फोर्ड क्रेडिट ने पिछले साल के अंत तक कार खरीदारों को उधारी बंद कर दी थी और डीलरों के लिए भी वित्तीय सेवा 30 जून तक समाप्त कर दी जाएगी।

Advertisement
First Published - June 12, 2021 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement