facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात बढ़ाने के लिए राज्यों को मिलेगी बड़ी भूमिका, सरकार का फोकस लॉजिस्टिक्स और बाजार पहुंच परकमजोर रुपया हमेशा बुरा नहीं, जानें कैसे बढ़ा सकता है निर्यात और आर्थिक वृद्धि?भारत के नियामकों पर अंदरूनी कब्जा, बेहतर शासन व्यवस्था की जरूरतEditorial: डब्ल्यूटीओ की डिजिटल व्यापार पर सीमा शुल्क रोक खत्म, जानें क्या हो भारत की अगली रणनीति?टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का रिकॉर्ड पैकेज, FY26 में मिले 158.66 करोड़ रुपयेStock Market: RBI-Fed बैठक से पहले बाजार में सन्नाटा! निवेशकों को क्या करना चाहिए?चीनी कीमतों में तेजी पर सरकार सख्त, डीलरों पर लगाई स्टॉक लिमिट; क्या अब सस्ती होगी चीनी?WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा! Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदा

FIFA World Cup फाइनल में अर्जेंटीना की जीत के बाद केरल में हिंसा

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 4:09 PM IST
FIFA World Cup

फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना की जीत के बाद रविवार रात केरल के विभिन्न हिस्सों में जश्न मनाने के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। कल रात कन्नूर जिले में मामूली हिंसा होने की अलग-अलग घटनाओं की सूचना मिली, इस सिलसिले में दो मामले दर्ज किए गए और छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ कन्नूर जिले के पल्लियामूला में हिंसा की एक घटना के दौरान एक व्यक्ति के पैर में चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थालास्सेरी में एक अन्य घटना में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। ’’ कन्नूर पुलिस ने कहा कि दोनों घटनाओं के सिलसिले में कुल छह लोग हिरासत में लिए गए हैं। कोच्चि शहर के कलूर जंक्शन पर पांच लोगों के गिरोह ने एक पुलिस अधिकारी पर हमला किया और उन्हें घसीटा।

पुलिस ने कहा, ‘‘ रविवार रात ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी पर पांच लोगों के गिरोह ने हमला कर दिया। उन्होंने उस पर हमला किया और उसे घसीटा, जबकि उसने सड़क जाम करने और जश्न मनाने का विरोध किया था। ’’ कोच्चि की घटना के सिलसिले में अरुण, शरत, दीपिन, जैक्सन और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कथित रूप से पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों पर कानून के अन्य प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो में गिरोह को पुलिस अधिकारी को घसीटते हुए दिखाया गया है। तिरुवनंतपुरम जिले के पोझियूर इलाके में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया, जब विश्व कप फाइनल के एक बड़े स्क्रीन प्रसारण के दौरान नशे की हालत में एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि जस्टिन उन लोगों के समूह में शामिल था, जिन्होंने उस स्थान पर विवाद पैदा करने का प्रयास किया, जहां मैच दिखाया जा रहा था।

जस्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस अधिकारी को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोल्लम जिले के कोट्टाराकारा के पास एक पुस्तकालय में, जहां स्क्रीन पर यह मैच दिखाया जा रहा था, मामूली हाथापाई के दौरान कम से कम तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया है और मामला दर्ज किया गया है। लियोनेल मेस्सी अपने कैरियर का आखिरी तिलिस्म तोड़ने में कामयाब रहे और इस महानायक के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैम्पियन बना।

मेस्सी के दो गोल और शूटआउट में तीसरे गोल की मदद से अर्जेंटीना ने काइलियान एमबाप्पे की हैट्रिक के बावजूद फ्रांस को हरा दिया। अर्जेंटीना की इस जीत को लेकर केरल के विभिन्न हिस्सों में जश्न मनाया गया।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement