facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

ओकिनावा के ई-स्कूटर की कीमतें घटीं

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:36 AM IST

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओकिनावा ऑटोटेक ने बुधवार को कहा कि फेम-दो नीति में हाल में हुए बदलावों के मद्देनजर उसने अपने वाहनों की कीमतों में 7,209 रुपये से 17,892 रुपये तक की कटौती की है।
कंपनी के प्रेज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत अब 99,708 रुपये है, जो पहले 1,17,600 रुपये थी। इसी तरह प्रेज प्रो अब 76,848 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 84,795 रुपये थी। ओकिनावा ने रिज प्लस मॉडल की कीमत 69,000 रुपये से घटाकर 61,791 रुपये की है।
ओकिनावा ऑटोटेक के प्रबंध निदेशक और संस्थापक जीतेंद्र शर्मा ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष के अंत तक 100 प्रतिशत स्थानीयकरण को हासिल करने के लक्ष्य पर काम कर रही है और वह इस साल मई तक लगभग 90,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच चुकी है।
शर्मा ने कहा कि कंपनी की स्थानीयकरण संबंधित रणनीति से उसे ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार करने में मदद मिली है जो न सिर्फ ग्राहकों के मन में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धारणा को लोकप्रिय बना रहे हैं बल्कि वह यह सफलता ग्राहकों की जेब पर बहुत ज्यादा बोझ डाले बगैर हासिल कर रही है।    

Advertisement
First Published - June 16, 2021 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement