facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

Lionel Messi Suspended: लियोनल मेसी को फुटबाल क्लब PSG ने किया सस्पेंड, इस वजह से की कार्रवाई

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 12:14 PM IST
Messi
Shutterstock

Lionel Messi Suspended: फ्रांस की मशहूर फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) को क्लब की अनुमति के बिना सऊदी अरब की यात्रा करने के लिए निलंबित कर दिया है। इस मामले से अवगत एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर एसोसिएट प्रेस को यह जानकारी दी।

इस व्यक्ति ने निलंबन की अवधि के बारे में नहीं बताया लेकिन फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार मेस्सी को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है।

मेस्सी को दो सप्ताह के लिए निलंबित किए जाने का मतलब है कि वह PSG की तरफ से अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इस व्यक्ति ने एपी को बताया कि विश्व कप चैंपियन मेस्सी टीम के साथ न तो अभ्यास कर सकते हैं और ना ही खेल सकते हैं।

उन्हें निलंबन की अवधि का भुगतान भी नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएसजी ने मेस्सी को यात्रा की अनुमति देने से इंकार कर दिया था।

पैंतीस वर्षीय मेस्सी का सऊदी अरब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यपूर्व के इस देश के साथ व्यावसायिक अनुबंध है। अर्जेंटीना का यह स्टार खिलाड़ी दो साल पहले बार्सिलोना छोड़कर पीएसजी से जुड़ा था। उनकी अगुवाई में अर्जेंटीना ने पिछले साल विश्व कप जीता था। मेस्सी ने निलंबन को लेकर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement