facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

हिंदुजा समूह ने ईवी विनिर्माण इकाई स्विच को लॉन्च किया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:03 AM IST

हिंदुजा समूह के निवेश वाली नवगठित इलेक्ट्रिक वाहन फर्म स्विच मोबिलिटी ने आज कंपनी को ऑपचारिक तौर पर लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके तहत अशोक लीलैंड के इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन कारोबार और पूर्व ऑप्टेयर कंपनी का विलय किया गया है क्योंकि वह शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली बस एवं हल्के वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में अपनी अग्रणी वैश्विक स्थिति सुनिश्चित करना चाहती है।
कंपनी ने अशोक लीलैंड और ऑप्टेयर की विनिर्माण एवं नवाचार क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए एक नई नेतृत्व टीम का भी गठन किया है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों के लिए स्वामित्व लागत मो उद्योग में सबसे कम रखने और वैश्विक स्तर पर शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले परिवहन समाधान प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को भी तैनात कर रही है।
कंपनी ने एंडी पामर को कार्यकारी वाइस चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2021 से प्रभावी माना जाएगा। पामर की सहायता के लिए विशेषज्ञों की एक अनुभवी टीम होगी ताकि शहरी ई-मोबिलिटी में अग्रणी स्थिति हासिल करने संबंधी कंपनी के सपने का साकार किया जा सके। इस टीम में मुख्य परिचालन अधिकारी के तौर पर नितिन सेठ, मुख्य योजना अधिकारी के तौर पर सरवंत सिंह सैनी और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के तौर पर रोजबर ब्लेकी को शामिल किया गया है।

Advertisement
First Published - July 2, 2021 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement