facebookmetapixel
Advertisement
HCL Tech Q1FY27 Results: मुनाफा 20% बढ़कर ₹4,624 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलान देशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनExplainer: लाइफ इंश्योरेंस लिया और हो गए निश्चिंत? समझें क्यों जरूरी है ‘एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर’बेंगलुरु के परिवारों की कमाई सबसे ज्यादा, चंडीगढ़ भी निकला मुंबई-दिल्ली से आगे: रिपोर्टICICI Prudential Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़कर हुआ ₹964 करोड़ के पार, ₹12.40 डिविडेंड का भी ऐलानLarge & Mid Cap Funds: 59% शेयर ऑल-टाइम हाई से नीचे, क्या निवेश का सही समय है?Gold ETF: एक महीने में 5% तक टूटे; एक्सपर्ट ने कहा- निवेश का मौका, मिल सकता है 20% तक रिटर्न₹19.4 लाख करोड़ के गोल्ड लोन मार्केट में टाटा ग्रुप की एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा बाजार?Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलर

FIFA के पास लगभग 4 अरब डॉलर की राशि

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 11:43 AM IST
fifa

कतर में वित्तीय रूप से सफल 2022 फुटबॉल विश्व कप के बाद फीफा के पास लगभग चार अरब डॉलर की धनराशि है और उत्तर अमेरिका में 2026 में होने वाले टूर्नामेंट की हॉस्पिटैलिटी और टिकट बिक्री से फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था की आय में कई अरब डॉलर का इजाफा होने की उम्मीद है।

फीफा ने मंगलवार को अपनी 2022 वार्षिक रिपोर्ट में वित्तीय रूप से मजबूत स्थिति का जिक्र किया है। फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो के वार्षिक बोनस में छह लाख 20 हजार स्विस फ्रेंक (छह लाख 73 हजार डॉलर) का इजाफा हुआ है।

उनका कर पूर्व आधार वेतन और बोनस पैकेज कुल 36 लाख स्विस फ्रेंक (39 लाख डॉलर) के अलावा फीफा की तरफ से अन्य खर्चों का भुगतान है। नवंबर में विश्व कप के दौरान फीफा ने 2022 तक चार साल के व्यावसायिक चक्र में लगभग सात अरब 60 करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड राजस्व की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement