facebookmetapixel
Advertisement
IPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेतGold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरेबाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारOpening Bell: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के नीचे; रियल्टी शेयरों में 1% की गिरावटRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़त

यौन उत्पीड़न रोकथाम संबंधी नीति को SGM में मंजूरी देगा BCCI

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 4:29 PM IST
BCCI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड अहमदाबाद में 27 मई को होने वाली आमसभा की विशेष बैठक (एसजीएम) में यौन उत्पीड़न रोकथान (पीओएसएच) संबंधी नयी नीति को मंजूरी देगा ।

इसके साथ ही अक्टूबर नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों की देखरेख के लिये कार्यसमूह का गठन भी किया जायेगा ।

एसजीएम के पांच सूत्रीय एजेंडे में बुनियादी ढांचा विकास और सब्सिडी उपसमिति का गठन, प्रदेश टीमों में फिजियोथेरेपिस्ट और ट्रेनर की नियुक्ति संबंधी दिशा निर्देश, आईसीसी विश्व कप 2023 के लिये कार्यसमूह का गठन, महिला प्रीमियर लीग की समिति का गठन और यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति को स्वीकृति देना शामिल है ।

बीसीसीआई के पूर्व सीईओ राहुल जोहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बीसीसीआई ने चार सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति बनाई थी लेकिन संशोधित नीति में नयी समिति में और सदस्यों को जोड़ा जायेगा । विश्व कप कार्यसमूह में बीसीसीआई अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष , कार्यवाहक सीईओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी होंगे ।

बोर्ड ने विश्व कप के मैचों की मेजबानी कर रहे सभी स्टेडियमों का बुनियादी ढांचा बेहतर करने के लिये कोष आवंटित कर दिये हैं । महिला प्रीमियर लीग समिति को यह सुनिश्चित करना होगा कि टूर्नामेंट के लिये विंडो जल्दी से तय कर लिया जाये ।

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने पीटीआई को बताया ,‘‘ इस साल आस्ट्रेलियाई महिला टीम फरवरी के तीसरे सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी लिहाजा उसके बाद ही महिला प्रीमियर लीग हो सकती है । दीवाली के समय पुरूषों का विश्व कप होना है ।’’

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 4:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement