facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्टबंपर सेल के चलते भीषण गर्मी में भी चमकी FMCG कंपनियां, Q1 में दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीद

Asia cup 2023: अश्विन का बड़ा बयान, पाकिस्तान है खतरनाक टीम

Advertisement

Asia cup में पाकिस्तान को हराना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि Babar Azam और Mohammad Rizwan जैसे खिलाड़ी उसे और खतरनाक बनाते हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:00 PM IST
Asia cup 2023: Ashwin's big statement, Pakistan is a dangerous team

Asia cup 2023: भारत के टॉप स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) का मानना है कि एशिया कप में पाकिस्तान को हराना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) जैसे खिलाड़ी उसे और खतरनाक बनाते हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों को खिताब के प्रबल दावेदार बताते हुए अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अगर लगातार अच्छी पारियां खेलते रहे तो एशिया कप और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान बेहद खतरनाक टीम होगी।’’

दो सितंबर को पाकिस्तान की टक्कर भारत से होगी

पाकिस्तान का सामना पहले मैच में नेपाल से है जबकि दो सितंबर को उसकी टक्कर भारत से होगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने पिछले तीनों वनडे जीते हैं। अश्विन का मानना है कि पाकिस्तानी टीम की गहराई उसे एशिया कप और वर्ल्ड कप में प्रबल दावेदार बनाती है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के पास असाधारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। टेप बॉल क्रिकेट की वजह से उनके पास हमेशा बेहतरीन तेज गेंदबाज रहते हैं। उनकी बल्लेबाजी भी नब्बे और 2000 के दशक में अच्छी रही है। लेकिन विभिन्न T20 लीगों में खेलने से पिछले पांच छह साल में उनकी बल्लेबाजी फिर बेहतर हुई है। पाकिस्तान सुपर लीग के अलावा वे बिग बैश लीग में भी खेल रहे हैं। ’’

Also read: Asia Cup 2023 Preview: भारत-पाक के बीच तीन मैचों की संभावना, वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए होगा अहम

एक गेंदबाज को क्रीज से बाहर निकलने वाले बल्लेबाज करना चाहिए

अश्विन ने कहा कि टीम को ‘रणनीतिक फायदे’ के तौर पर एक गेंदबाज को क्रीज से बाहर निकलने वाले बल्लेबाज के आउट करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से कुछ नैतिक रूप से ऊंचे बनते हुए इस मामले में कहेंगे, ‘हम इस तरह का क्रिकेट नहीं खेलना चाहते।’ लेकिन स्मार्ट टीम इस तरह के बयानों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेंगी। यह रणनीतिक फायदा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में जब ऐसा किया था तो उसे पांच साल हो गये हैं। आज भी जब कुछ कह रहे हैं कि किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं इसे अच्छी तरह से समझ सकता हूं कि वे ऐसा क्यों नहीं करना चाहते हैं। लेकिन मुझे हैरानी होती है कि आप अब भी उसी विचारधारा पर अटके हुए हो। ’’

मैंने और दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए ऐसा किया- अश्विन

अश्विन ने कहा, ‘‘मैंने हाल में इसके बारे में ट्वीट किया था। अभी तक मैंने और दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए ऐसा किया है। और यही वजह है कि उसी हिस्से के लोग इसे स्वीकार रहे हैं। क्या हमने इंग्लैंड या आस्ट्रेलिया को अभी तक भारत के खिलाफ ऐसा करते हुए देखा है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के एक पत्रकार ने इस पर ट्वीट किया था और उनकी बात सही भी है। अगर विराट कोहली या रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के मैच के दौरान किसी महत्वपूर्ण चरण पर इस तरह से आउट हो जायें तो क्या हम फिर भी इसे स्वीकार करेंगे?’’ अश्विन ने कहा, ‘‘जब ऐसा होगा, केवल तभी हम जान पायेंगे कि हमने इसे स्वीकार कर लिया है या नहीं। लेकिन हमें इसे स्वीकार करना चाहिए, भले ही यह हमारे साथ हो जाये क्योंकि गलती बल्लेबाज की है और बल्लेबाज कौन है, यह सवाल नहीं होना चाहिए।’’

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 7:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement