facebookmetapixel
Advertisement
JSW MG का बड़ा दांव! ADAPT प्लेटफॉर्म से आएंगी नई EV और Hybrid SUV, बदल सकती है भारत के EV बाजार की तस्वीरटाइल इंडस्ट्री पर दबाव, MDF आयात बढ़ा… ऐसे माहौल में किन शेयरों पर रखें नजर? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकअब ज्यादा माइलेज और कम प्रदूषण! CAFE 2027 ड्राफ्ट से ऑटो कंपनियों पर बढ़ेगी सख्ती, EV को मिलेगा बड़ा फायदाStocks To Watch Today: Jio Financial का 156% मुनाफा, HCL Tech की बड़ी डील और RIL के नतीजे… आज बाजार में रहेगा हाई वोल्टेज एक्शनQ1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगे

उपद्रवियों पर कड़ी नजर, निडर होकर करें मतदान: अमित शाह

Advertisement

प्रचार के अंतिम दिन दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने दलों के लिए पूरी ताकत लगा दी और विरोधी दलों पर आरोपों के तीखे तीर छोड़े

Last Updated- April 21, 2026 | 11:04 PM IST
Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह | फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। दोनों प्रदेशों में 23 अप्रैल को मतदान होगा। प्रचार के अंतिम दिन दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने दलों के लिए पूरी ताकत लगा दी और विरोधी दलों पर आरोपों के तीखे तीर छोड़े।

पूर्व मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में अपनी अंतिम चुनावी रैली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से निडर होकर मतदान करने का आग्रह किया और कहा कि केंद्रीय बल ऐसे उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखेंगे। यहां चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की रिकॉर्ड 2,450 कंपनियां यानी लगभग 2.5 लाख जवान तैनात किए हैं।

चांदीपुर शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से सटे पूर्व मेदिनीपुर जिले का इलाका है। यहां मतदाताओं को संबो​धित करते हुए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘राज्य की बागडोर संभालने का उनका (ममता का) समय समाप्त हो गया है।’ उन्होंने विश्वास जताया कि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा सत्ता में आ आएगी।

शाह ने लोगों से निडर होकर मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘कोई भी हमारे मतदाताओं को धमका नहीं सकता। आयोग ने पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया है, जो राज्य के हर कोने में फैले हुए हैं।’ केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर बांग्लादेश के साथ बंगाल की सीमा को सील कर दिया जाएगा।

फिर सत्ता में आएगी तृणमूल : ममता

दूसरी ओर हुंकार भरते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार राज्य की सत्ता में आएगी और कोई नहीं चाहता कि भाजपा सरकार बनाए।

पूर्ब मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने विपक्षी दलों का आह्वान किया कि केंद्र से भाजपा नीत राजग सरकार को हटाने के लिए सब साथ में आएं। उन्होंने कहा, ‘भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं जीतेगी। तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी। हम 2026 में ही दिल्ली से भी भाजपा को हटा देंगे।’

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement