facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदादुनिया में तनाव घटते ही कौन से शेयर खरीदें और किनसे बनाएं दूरी? ग्लोबल ब्रोकरेज की नई स्ट्रैटेजी

कांग्रेस के कारण मेरे जैसा गरीब आदमी सांसद, विधायक बन सका: खरगे

Advertisement

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर दिया जो बड़ी जिम्मेदारी है

Last Updated- April 15, 2023 | 9:31 AM IST
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की वजह से उनके जैसा सामान्य पृष्ठभूमि का व्यक्ति विधायक और सांसद बन सका।

तेलंगाना के मंचेरियल में शुक्रवार रात ‘जय भारत सत्याग्रह सभा’ को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि अगर इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी उनके जैसे ‘गरीब व्यक्ति’ को प्रोत्साहित नहीं करतीं तो वह जन प्रतिनिधि नहीं बन पाते।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर दिया जो बड़ी जिम्मेदारी है।

खरगे ने दावा किया कि एक तरफ तो उनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी को 2019 के आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी करार दिये जाने के 24 घंटे के अंदर लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार कर दिया गया, वहीं गुजरात के एक भाजपा सांसद को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद भी अयोग्य नहीं ठहराया गया।

हालांकि, खरगे ने भाजपा सांसद का नाम नहीं लिया।

Advertisement
First Published - April 15, 2023 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement