facebookmetapixel
Advertisement
दुनिया में बजा भारत का डंका! महिंद्रा टॉप 25 में, 8 भारतीय ऑटो ब्रांड्स ने मचाया धमालव्हाइट हाउस डिनर में गोलियों की गूंज! Trump को आनन-फानन में निकाला गया बाहर, हमलावर गिरफ्तारUS-Iran Talks: 10 मिनट में बदला ईरान का रुख! ट्रंप ने ठुकराया पहला ऑफर, नया प्रस्ताव आया तो बढ़ा सस्पेंसहोर्मुज में बारूदी सुरंगों का जाल: समंदर की सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर यह क्यों है एक गंभीर खतरा?Gen Z का गुस्सा? राघव चड्ढा का BJP में जाना युवाओं को नहीं आया रास, 24 घंटे में घटे 14 लाख फॉलोअर्स!IDFC First Bank Q4 Results: नेट प्रॉफिट ₹319 करोड़ पर पहुंचा, ₹NII 15.7% बढ़कर 5,670 करोड़ के पारSBI vs ICICI vs HDFC Bank: 20 साल के लिए लेना है ₹30 लाख होम लोन, कहां मिलेगा सस्ता?‘पोर्टेबल KYC से बदलेगा निवेश का अंदाज’, वित्त मंत्री ने SEBI को दिया डिजिटल क्रांति का नया मंत्रबीमा लेते वक्त ये गलती पड़ी भारी, क्लेम रिजेक्ट तक पहुंचा सकती है सच्चाई छुपानाआसमान से बरस रही आग! दिल्ली से लेकर केरल तक लू से लोग परेशान, IMD ने जारी की नई चेतावनी

राज्यसभा के लिए मालीवाल को AAP ने बनाया उम्मीदवार

Advertisement

पीएसी ने संजय सिंह तथा एन.डी. गुप्ता को राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नामित करने का फैसला किया है।

Last Updated- January 05, 2024 | 11:11 PM IST
Swati Maliwal

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को शुक्रवार को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया और संजय सिंह तथा एनडी गुप्ता को ऊपरी सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नामित किया।

पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने नामांकन की घोषणा की। पीएसी की अध्यक्षता ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की।

पार्टी ने कहा, ‘डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पहली बार नामित किया गया है। पीएसी ने संजय सिंह तथा एन.डी. गुप्ता को राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नामित करने का फैसला किया है।’

उसने कहा कि समिति ने दो मौजूदा सदस्यों को पुन: नामित करने का फैसला किया है जबकि सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा की चुनावी राजनीति पर अपना ध्यान केंद्रित करने की इच्छा जतायी है। सुशील कुमार गुप्ता का राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो जाएगा।

‘आप’ के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘उन्होंने हरियाणा के चुनावी परिदृश्य में सक्रियता से भाग लेने की अपनी इच्छा व्यक्त की है और हम इस रास्ते पर आगे बढ़ने के उनके फैसले का सम्मान करते हैं।’

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष मालीवाल महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक मुद्दों की सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 11:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement