facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

उप्र: आज पद की शपथ लेंगे योगी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:35 PM IST

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नयी सरकार के शुक्रवार को होने वाले शपथग्रहण में देश के नामी उद्यमियों को शामिल होने का न्योता भेजा गया है। इनमें से ज्यादातर उद्योगपतियों ने प्रदेश की पिछली योगी सरकार के दौरान यहां निवेश किया था। समारोह में देश की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी।
अधिकारियों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक तरफ जहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, सांसद राहुल गांधी, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आमंत्रण पत्र भेजा गया है, वहीं आमंत्रित अतिथियों की सूची में उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, आनंद महिंद्रा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इस मौके पर कई फिल्मी हस्तियों के भी मौजूद रहकर समारोह में चार-चांद लगाने की संभावना है। बॉलीवुड से आमंत्रितों में अक्षय कुमार, कंगना रणौत, अनुपम खेर, बोनी कपूर, अजय देवगन, विवेक अग्निहोत्री सहित कई हस्तियां शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर के सभी जिलों के करीब 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में प्रवासी कार्यकर्ताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना है। धर्माचार्यों, समाजसेवियों, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है।
इससे पहले गुरुवार को राजधानी लखनऊ में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को दल का नेता चुना गया। वरिष्ठतम विधायकों में से एक व पूर्व मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानमंडल दल के समक्ष प्रस्ताव पेश किया जबकि 15 अन्य वरिष्ठ विधायकों नें भी इसका समर्थन किया। प्रस्ताव आने के बाद सर्वसम्मति से योगी आदित्यानाथ का नेता पद पर चयन किया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक गृहमंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुए। प्रदेश के प्रभारी रहे धर्मेंद्र प्रधान और राधामोहन सिंह भी मौजूद रहे। विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Advertisement
First Published - March 24, 2022 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement