facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शनविकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेश

नोएडा : छत से गिरकर महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:31 PM IST

नोएडा : छत से गिरकर महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत
PTI / नोएडा (उप्र)  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) नोएडा की खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली विवाहित महिला की सोमवार रात को अपने घर की दूसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सेक्टर-20 के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय खुशबू बीती रात को अपने घर की दूसरी मंजिल से संदिग्ध अवस्था में नीचे गिर गई। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे नोएडा के सेक्टर-27 में स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जनपद गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी थाने की पुलिस करेगी।

नोएडा सेक्टर-20 के निठारी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुमुद तिवारी (36) के रूप में हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

वहीं, बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान श्याम नारायण सिंह (47) के रूप में हुई है। उन्हें मंगलवार सुबह उनके परिजनों ने गंभीर हालत में यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाषा सं. गोला

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement