facebookmetapixel
Advertisement
स्पैम कॉल मसले पर Truecaller सरकार के साथ काम को तैयार: सीईओUS-ईरान टेंशन बिगाड़ेगा रसोई का बजट! इस महीने 5% तक उछले खाद्य तेलों के दाम; आगे आएगी नरमी?अदाणी प्रॉपर्टीज चौथे नंबर पर, हुरुन इंडिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों की रैंकिंग में DLF टॉप परNBCC को ₹501 करोड़ की बड़ी सौगात, राजस्थान, BEL और PFC से मिले 4 प्रोजेक्ट; क्या बदलेगी शेयर की चाल?Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचा

दिल्ली में भी 18 पार का टीकाकरण शुरू

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:13 AM IST

दिल्ली में भी सोमवार से 18 वर्ष से अधिक लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। फिलहाल 301 टीकाकरण केंद्रों से टीकाकरण की शुरुआत हुई है। टीकाकरण तेज करने के लिए दिल्ली में जल्द ही 3,000 टीकाकरण केंद्र खोले जाएंगे। दिल्ली सरकार ने तीन महीने के अंदर सभी दिल्ली वालों को कोरोना का टीका लगाने की योजना बनाई है। सरकार ने टीका निर्माता कंपनियों को 1.34 करोड़ टीके खरीदने के ऑर्डर भी दे दिए हैं।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 76 विद्यालयों में 301 टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की है। इन सभी टीकाकरण केंद्रों पर 18 से 45 वर्ष के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इन केंद्रों पर सोमवार को 45 हजार लोगों के टीकाकरण होने की संभावना है। दिल्ली को टीके की 4.5 लाख खुराक मिली है और आने वाले समय में टीके की आपूर्ति बढऩे के साथ ही केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 3,000 तक की जाएगी। प्रत्येक केंद्रों में आज 250 लोगों को टीकाकरण के लिए समय दिया।
दिल्ली में अभी ऑक्सीजन की कमी की समस्या बरकरार है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली को कल भी अपने कोटे की ऑक्सीजन नहीं मिली है। रविवार को 590 टन में से केवल 440 टन ऑक्सीजन ही मिल पाई, जबकि अभी दिल्ली को 976 टन ऑक्सीजन की जरूरत है। सिसोदिया ने अपील करते हुए कहा कि अगर सेना के पास ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए टैंकर मौजूद है तो उसे दिल्ली के लिए मुहैया कराया जाए।

Advertisement
First Published - May 3, 2021 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement