facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

उत्तराखंड को मिलेगी एडीबी की मदद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:03 AM IST

उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि वह इस पहाड़ी राज्य में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 35 करोड़ डॉलर यानी लगभग 1600 करोड़ रुपये का ऋण हासिल करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी।


यह घोषणा कैबिनेट बैठक के बाद की गई। इस बैठक में एडीबी द्वारा वित्त पोषित 50 करोड़ डॉलर की एक परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस परियोजना के तहत राज्य के 31 शहरों और कस्बों में सड़क, पुल, जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाया जाएगा। इस कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने की।

कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने कहा कि इस परियोजना के लिए बाकी 15 करोड़ डॉलर की राशि राज्य सरकार मुहैया कराएगी। उत्तराखंड को विशेष श्रेणी का दर्जा हासिल होने के कारण सरकार को एडीबी द्वारा दिए गए कुल ऋण का महज 10 फीसदी हिस्सा ही लौटाना होगा।

Advertisement
First Published - October 15, 2008 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement