facebookmetapixel
Advertisement
गाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजनाकौन संभालेगा टाटा संस की कमान? चंद्रशेखरन के फैसले के बाद नए चेयरमैन की खोज शुरू, जल्द बनेगी कमेटीआईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेशAirtel ने हटाए ₹299 से ₹649 तक के प्लान, अब Vodafone Idea क्या करेगा? जानें किसे होगा ज्यादा फायदाStock Split: हर 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जुलाई में हुई थी इस कंपनी की लिस्टिंग; जानें रिकॉर्ड डेटजुलाई में कारों की बिक्री 34.3% बढ़ी, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी जोरदार उछालMSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?

नोएडा को रोबोटिक्स हब बनाएगा यूपी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:57 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के नोएडा को देश के रोबोटिक्स हब के तौर पर विकसित करेगी। रोबोट का निर्माण करने वाली बड़ी कंपनियों को यहां बीते महीने प्रदेश सरकार ने इकाई लगाने के लिए जमीन का आवंटन किया है।
औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में एडवर्ब टेक्नोलॉजीज दुनिया की सबसे बड़ी रोबोटिक्स फैक्ट्री लगा रही है। विश्व में रोबोट निर्माण की प्रमुख कंपनी एडवर्ब टेक्नोलॉजी ने ग्रेटर नोएडा के इकोटेक 10 में करीब 13 एकड़ जमीन खरीदी है। यह कंपनी अगले 4 साल में 500 करोड़ रुपये का निवेश कर इकाई शुरू कर देगी। इससे करीब 2000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस फैक्ट्री में हर साल 5 लाख रोबोट बनेगे। इस फैक्ट्री में बने रोबोट चीन की बड़ी कंपनियों को टक्कर देंगे। एडवर्ब टेक्नोलॉजीज कंपनी जटिल रोबोट बनाने में दक्ष है।
इस कंपनी के अलावा एलनटेक इंडिया प्रा. लि.,  गुरु अमरदास इंटरनेशनल और टेरॉन माइक्रोसिस्टम ने भी रोबोट बनाने के लिए जमीन ली है।
मोबाइल पाट्र्स बनाने वाली कोरियन कंपनी एलेनटेक इंडिया ने ग्रेटर नोएडा के इकोटेक वन एक्सटेंशन वन में 20,235 वर्ग मीटर के एक साथ दो प्लॉट खरीदे हैं। यह कंपनी करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसमें 8000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली टेरॉन माइक्रोसिस्टम ने  ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन में दो एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी इसमें 23 करोड़ रुपये का निवेश करेगी 150 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

Advertisement
First Published - April 12, 2022 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement