facebookmetapixel
Advertisement
REITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंपAI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर

महाराष्ट्र को बदनाम करने का षड्यंत्र चल रहा है : उद्धव ठाकरे

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:58 AM IST

राजनीतिक और कोरोना वायरस दोनों ही मोर्चे पर विरोधियों की आलोचनाओं का सामना कर रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए। अभी उनका ध्यान कोरोना पर है। महाराष्ट्र को बदनाम करने का एक षड्यंत्र चल रहा है। सही समय पर इसका जवाब दिया जाएगा।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले 10 लाख पार होने के एक दिन बाद ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार ने महामारी से निपटने के लिए प्रभावी कार्य किया है। कोरोना को लेकर उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से उनकी सरकार एक स्‍वास्‍थ्‍य जांच कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। चिकित्‍सा दल घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेगा। ठाकरे ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ नाम से एक अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अभी उनका ध्यान कोरोना पर है इसलिए राजनीति की बात नहीं करेंगे।
ठाकरे ने टेलीविजन पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी राजनीतिक तूफान आएगा, मैं उसका सामना करूंगा…मैं कोरोना वायरस से भी मुकाबला करूंगा। उद्धव ने कहा कि कुछ लोगों को लग सकता है कि कोरोना खत्म हो गया है और उन्हें फिर राजनीति शुरू करनी चाहिए। मैं राजनीति पर बात नहीं करूंगा, लेकिन महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश है। मेरी चुप्पी का यह मतलब नहीं कि मेरे पास जवाब नहीं हैं। मैं मुख्यमंत्री पद की गरिमा का पालन कर रहा हूं। 40 मिनट के संबोधन में उद्धव ठाकरे ने कोरोना, गरीबी, मराठा आंदोलन जैसे मुद्दों का जिक्र किया, लेकिन कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत केस और पूर्व नेवी अधिकारी पर हमले को लेकर बोलने से बचते रहे।
अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित कार्यालय के एक हिस्से को ढहाने और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में राज्य सरकार के कदमों को लेकर राजनीतिक आलोचनाओं की पृष्ठभूमि में ठाकरे ने लोगों को भरोसा दिया कि वह राजनीतिक संकट से भी लड़ेंगे। ठाकरे ने कहा कि राजनीति पर जवाब देने के लिए मुझे मुख्यमंत्री का मुखौटा उतारना होगा। मैं नहीं बोलता, इसका यह मतलब नहीं कि मेरे पास जवाब नहीं है।

 

Advertisement
First Published - September 14, 2020 | 12:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement