facebookmetapixel
Advertisement
Cryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिस

दो नए चेहरे शामिल, दो की छुट्टी

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:05 AM IST

फेरबदल की कवायद में जुटी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपनी कैबिनेट का पुनर्गठन किया है।


मुख्यमंत्री ने अपने दो मंत्रियों से इस्तीफा लिया है, दो मंत्रियों को तरक्की देते हुए उन्हें कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं।


जिन मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दिया है उनसे लोक सभा चुनावों की तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है। गुरुवार की सुबह राज्य के कृषि और शिक्षा मंत्री के के गौतम और महिला कल्याणा मंत्री विद्या चौधरी ने इस्तीफा दिया। गौतम कैबिनेट मंत्री थे जबकि विद्या के पास राज्य मंत्री का दर्जा था। इसी शाम दो नए मंत्रियों ने शपथ ली।


उल्लेखनीय है कि मायावती ने पार्टी की सभी जिला इकाइयों को भंग कर दिया और लोक सभा चुनावों के मद्देनजर क्षेत्रीय समन्वयक की नियुक्ति की है। मुख्यमंत्री ने अपने कुछ और मंत्रियों से इस्तीफा देने के लिए तैयार करने को कहा है। इन मंत्रियों को आगामी लोक सभा चुनावों में पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है।


मायावती ने बीते सप्ताह अपने विधायकों, मंत्रियों, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान घोषणा की थी कि लोक सभा चुनावो के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा जुलाई के अंत तक कर दी जाएगी।


गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में राजपाल त्यागी शामिल हैं। उन्होंने हाल में गाजियाबाद की गुरादनगर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की जबकि दूसरे मंत्री मछलीशहर सीट के सुभाष पाण्डेय हैं। इसके अलावा स्वतंत्र प्रभार वाले दो राज्य मंत्रियों फतेह बहादुर सिंह और रामहेत भारती का दर्जा बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। फतेह वन मंत्री थे जबकि रामहेत शिक्षा विभाग देख रहे थे। राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।

Advertisement
First Published - May 2, 2008 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement