facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

कानपुर मेट्रो रेल का परीक्षण परिचालन शुरू

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:37 PM IST

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ के बाद कानपुर उत्तर प्रदेश का पांचवा शहर बन गया है जहां मेट्रो दौड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगले चार-छह हफ्तों में यह सेवा नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एनसीआर और लखनऊ के बाद कानपुर अब मेट्रो सिटी बन गया है। उनकी सरकार ने 2019 में इस योजना की शुरुआत की थी और बुधवार को निर्धारित समय के पहले ट्रायल रन शुरू हो गया है। ट्रायल रन के बाद अगले एक से डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री मोदी के हाथों कानपुर को इस सेवा की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले चार-छह हफ्तों में ट्रायल रन और अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा।योगी ने कहा कि कानपुर मेट्रो में पहले फेज में लगभग 9 किमी का कार्य पूरा हुआ है जिसमें 9 स्टेशन हैं। कानपुर में मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश पहला राज्य होगा जिसमें 5 शहरों में मेट्रो सेवा होगी। मुख्ययमंत्री ने कहा कि कानपुर में बहुत पहले यह सेवा शुरू हो जानी चाहिए थी। यह देश का प्रमुख औद्योगिक शहर है और पिछली सरकारें जरा भी प्रयास करतीं तो केंद्र सरकार इतनी तत्पर थी कि कानपुर को वर्षों पहले यह सुविधा मिल जाती।
कानपुर में अगले चार-छह हफ्ते तक मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रिसर्च डिजाइन स्टैंडर्स ऑर्गेनाइजेशन के साथ जारी रहेगा।

Advertisement
First Published - November 10, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement