facebookmetapixel
Advertisement
SML Mahindra ने M&M के ट्रक-बस कारोबार का ₹525 करोड़ में अधिग्रहण मंजूर, CV मार्केट में बढ़ाएगी पकड़L&T का ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में बड़ा दांव, EV टेक्नोलॉजी पर ₹5,000 करोड़ करेगी निवेशसार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब खाद्य नहीं, पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ना होगाITR Filing 2026: HRA, होम लोन और 80C-80D डिडक्शन क्लेम में अब देनी होगी ज्यादा जानकारी, जानें नए नियमनीट केवल परीक्षा नहीं, सामाजिक बदलाव का माध्यम भी हैEditorial: राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है चिंता का विषय?Royal Enfield बाइक बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21.4% बढ़कर ₹1,462 करोड़, रिकॉर्ड बिक्री से बढ़ी चमक Share Market में Intraday Trading से कमाया पैसा? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियमभोपाल में किसानों का विशाल प्रदर्शन, शिवराज का घर घेरा, सीएम हाउस में घुसने का आह्वानStock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, IT शेयरों ने किया कमाल

खत्म हुईं इंतजार की घड़ियां डीडीए फ्लैट का ड्रा आज

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:06 AM IST

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की हाउसिंग स्कीम-2008 के तहत मकान खरीदने का सपना संजोने वालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।


मंगलवार को इन भाग्यशाली विजेताओं की घोषणा होने जा रही है। डीडीए ने इस भाग्यशाली ड्रा के लिए अपराह्न तीन बजे का समय तय किया है।

इसकी प्रक्रिया दिन के 12 बजे ही शुरू हो जाएगी।ड्रा के दौरान किसी प्रकार की धांधली से बचने के लिए विशेषज्ञ कमेटी के समक्ष यह घोषणा की जाएगी।

पूर्ण रूप से कंप्यूटर के जरिए होने वाले इस ड्रा के लिए दिल्ली आईआईटी के विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर व मीडिया के चुनिंदा लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

लेकिन इनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। भाग्यशाली विजेताओं को मकान देने की प्रक्रिया ड्रा के 60 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। दूसरी तरफ लकी ड्रा से बाहर होने वाले लोगों के पैसे इस माह के अंत तक वापस कर दिए जाएंगे।

डीडीए अधिकारी के मुताबिक विभिन्न श्रेणी के कुल 5010 मकानों के लिए 5 लाख 67 हजार आवेदन किए गए हैं। मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक लकी ड्रा की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसके बाद कोई भी आवेदक डीडीए की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकता है। बुधवार को अखबारों में भी इस परिणाम को सार्वजनिक करने की संभावना है।

Advertisement
First Published - December 15, 2008 | 8:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement