facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर डॉलर से सोना-चांदी चमके, MCX पर गोल्ड ₹1.55 लाख के करीब; सिल्वर ₹2.37 लाख के पारसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा; Nifty 24,300 के करीब; PSU बैंक शेयरों में दबावEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शनविकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी 

सबसे महंगी रसोई गैस है मध्य प्रदेश में

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:04 AM IST

मध्यप्रदेश सरकार ने पेट्रोलियम के दामों में बढोतरी के बाद किसी प्रकार के कर में कटौती का नामंजूर कर दिया।


वैसे भी कुकिंग गैस के दामों की सबसे ज्यादा कीमत मध्यप्रदेश में ही है। जबकि इस बात से बेपरवाह होकर कैबिनेट और राज्य वाणिज्य कर मंत्री ने पहले ही गैस के दामों में 30 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

इसके अलावा राज्य वित्त मंत्री राघव जी ने किसी प्रकार के करों में कटौती करने से यह कह कर इनकार कर दिया कि पहले ही डीजल पर 1 प्रतिशत की रियायत दी जा चुकी है और इसी से राजकोष पर 100 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आ रहा है। उन्होंने कहा कि कई तरह की सब्सिडी को देकर राज्य सरकार पहले से ही वित्तीय बोझ तले दबी हुई है और अब इस तरह की कोई छूट देकर और ज्यादा बोझ को वहन करना मुश्किल है।

जबकि अज्ञात कारणों से राज्य सरकार ने कुकिंग गैस के प्रवेश शुल्क में कोई कटौती नही की है। जबकि 31 मार्च 2006 से एक ऑर्डिनेंस लाकर राज्य सरकार ने मूल्य वर्द्धित कर की प्रक्रिया को लागू करते हुए कुकिंग गैस के प्रवेश शुल्क को 1 प्रतिशत से बढाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया है। इस प्रकार राज्य में प्रति सिलेंडर गैस की कीमत 330 रुपये है जबकि पूरे देश में यह 300 रुपये प्रति सिलेंडर है।

गैस के दामों में हुई हाल की बढाेतरी के बाद इसकी कीमत राज्य में प्रति सिलेंडर 385.28 रुपये हो गई है। 30 लाख से ज्यादा उपभोक्ता गैस की इस बढोतरी से प्रभावित हो रहे हैं। वैसे इसके लिए राज्य सरकार और तेल कंपनियां एक दूसरे पर दोषारोपण कर रही है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन जैसी कंपनियों ने प्रति सिलेंडर में 24 रुपये की बढ़ोतरी की है जो 8 जून से लागू होगा। यह बढोतरी प्रवेश शुल्क से हो रहे घाटे को कम करने के लिए की गई है। उनका कहना है कि प्रवेश शुल्क में वृद्धि के कारण कंपनियों को बड़ा घाटा सहना पड रहा है।

अगर सरकार लोगों के हित में सोचना चाहती है तो उसे प्रवेश शुल्क में 1 प्रतिशत की कटौती करनी चाहिए। जबकि वाणिज्य कर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वैट में कटौती की वजह से राज्य सरकार को प्रतिवर्ष 63 करोड़ रुपये का घाटा सहना पड रहा है। इसलिए यह जरुरी हो गया था कि प्रवेश शुल्क में वृद्धि की जाए।

तेल कंपनियों ने दाम में इजाफा इसलिए किया है क्योंकि उसके लाभ पर कोई अंतर न पड़े। एलपीजी केंद्रीय बिक्री कर नियम 2006 के तहत आता है और इसलिए इस पर 4 प्रतिशत वैट लगाया जाता है। इससे पहले इसपर 14.8 प्रतिशत वाणिज्य कर लगाया जाता था जिसमें 1 प्रतिशत प्रवेश शुल्क शामिल किया जाता था।

Advertisement
First Published - June 8, 2008 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement