facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

उत्तराखंड के साथ टाटा का प्यार हुआ और गहरा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:40 PM IST

राज्य सरकार को बिक्री से 12 प्रतिशत वैट के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि पंतनगर स्थित नए संयंत्र से कुल राजस्व संग्रह अब बढ़कर 200 करोड़ रुपये हो जाएगा। उद्योग विभाग के शीर्ष अधिकारी टाटा मोटर्स के इस फैसले को राज्य के प्रति कंपनी के बढ़ते भरोसे के तौर पर देख रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने पंतनगर में नई विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए कंपनी को 1,000 एकड़ कृषि भूमि का आवंटन किया है।


यह भी उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स का यह फैसला ऐसे समय में आया है जबकि राज्य के कृषि मंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत और कई छोटे सामाजिक संगठन टाटा मोटर्स को आवासीय परियोजना के लिए 50 एकड़ कृषि भूमि के आवंटन का विरोध कर रहे हैं। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि टाटा मोटर्स के विरोध को सही नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि यह ऐसी कंपनी है तो न सिर्फ स्थानीय युवकों को अधिकतम रोजगार मुहैया करा रही है बल्कि सरकार के राजस्व वृद्धि में भी सहायक बनी है।अधिकारियों ने कहा भी कहा कि टाटा मोटर्स के ऐसे विरोध से नुकसान ही होगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि टाटा मोटर्स पंतनगर में नैनो परियोजना की स्थापना करे। हम राज्य में अधिक से अधिक निवेश चाहते हैं। किसी भी तरह के विरोध से महौल और खराब होगा।


 

Advertisement
First Published - October 1, 2008 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement